संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रोहतक रोड पर स्थित हरियाणा कृषि प्रशिक्षण विकास एवं प्रबंधन संस्थान के हॉस्टल के एक कमरे में शनिवार शाम को लगभग छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है क्योंकि जिस समय आग लगी उस समय कमरा बाहर से बंद था। संस्थान के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। यहां प्रशिक्षण देने वाले पूर्व खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हॉस्टल के एक कमरे में आग लग गई है। सूचन मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। बाहर से दरवाजा तोड़कर आग पर पानी डाला गया। इस कमरे में एक एलईडी, बैड, गददा तथा कुछ फर्नीचर का अन्य सामान जल गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट-सर्किट रहा है।