28जेएनडी34-श्रीकृष्णा गार्डन होटल के स्टोर रूम में आग लगने के बाद जला सामान। स्रोत कर्मचारी
जींद। हैबतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास श्रीकृष्णा गार्डन होटल में शनिवार को अचानक स्टोर रूम में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से स्टोर रूम में रखा डेकोरेशन का सामान जल गया। होटल मैनेजर जसमेर मलिक ने बताया कि शनिवार को अचानक स्टोर रूम से धुआं उठाता दिखाई दिया। जब उन्होंने स्टोर रूम के पास जाकर देखा तो पाया कि अंदर आग लगी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।