फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज प्रताड़ना में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामनगर निवासी मोनिया ने पति सोनू पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मोनिया की शादी 30 अक्तूबर 2022 को सोरखी निवासी सोनू से हुई थी। मायके पक्ष ने शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च कर दहेज और आभूषण दिए थे। आरोप है कि ससुराल में उसे कम दहेज लाने के ताने दिए गए। पति सोनू बाइक और अन्य सामान की मांग करता था। आरोप है कि वह मोनिया के साथ अक्सर मारपीट भी करता था। मोनिया ने बताया कि चार माह की गर्भवती होने पर मारपीट से उसका गर्भ गिर गया। इसके बाद भी उसे धमकियां दी गईं। प्रभारी पूजा ने आरोपी सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें