फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जबरदस्ती जहर खिलाने पर पांच पर एफआईआर

Thu, 20 Nov 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की दुर्गा कॉलोनी में ससुरालजनों ने एक महिला को जबरदस्ती जहर खिला दिया। इस पर शहर थाना पुलिस ने पांच ससुरालजनों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दुर्गा कॉलोनी निवासी कविता ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसके ससुरालजन उसको परेशान करते हैं। 19 अक्तूबर को उसके पति रोबिन, सास संतोष, कविता, वीरेंद्र और सविता ने उसे जबरदस्ती जहर दे दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें