फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी फाइनेंसर पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फाइनेंसरों की पिटाई से आहत कबाड़ व्यापारी के जहर निगलकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर थाना पुलिस और सीआईए की टीम लगी हुई है, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की टीमें जींद के अलावा आसपास के जिलों में छापेमारी अभियान चलाए हुए है। अभी तक उनके हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जैन नगर निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार कबाड़ का काम करता था। उन्होंने कुछ महीने पहले फाइनेंसर विकास और प्रवीण पर 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। 17 जून को वह ब्याज पर लिए हुए पैसों की किस्त दो हजार रुपये कुंदन सिनेमा स्थित फाइनेंसरों के दफ्तर में जमा करवाने गया था। वहां पर फाइनेंसरों ने गाली-गलौच कर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद वह सिटी रेलवे स्टेशन पर चला गया और वहां पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन ढूंढते-ढूंढते उसे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। इस पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी बीना की शिकायत पर फाइनेंसर प्रवीन रेढू व विकास रेढू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।



आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जींद के अलावा दूसरे जिलों में भी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुनील, प्रभारी, शहर थाना जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें