फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फिल्ममेकर संजय संजय सैनी विवाह बंधन में बंधे

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी18-आलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र सिंह नवविवाहित दंपती संजय संजू सैनी एवं नीलम सैनी को
विज्ञापन
जींद। मशहूर फिल्ममेकर, लेखक और निर्देशक संजय संजू सैनी रविवार को विवाह बंधन में बंध गए। उनका विवाह हिसार निवासी नीलम सैनी से हुआ जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं। संजय सैनी ने पंजाबी फिल्म रॉकी मेंटल और चर्चित हरियाणवी फिल्म अखाड़ा की पटकथा लिखी है। समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, फिल्म निर्माता योगेश राहड़, अभिनेता-गायक बिंदर दनौदा और कलाकार रामकेश जीवनपुर सहित कई मेहमान शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित दंपती को सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। जींद जिले से सटे गांव बिरौली निवासी संजय सैनी साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त अध्यापक हैं और माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में अलग पहचान बनाई है और वर्तमान में कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें