फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फिलिंग स्टेशन का सेल्समैन 2.40 लाख लेकर भागा

Wed, 07 Aug 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीद। गांव डूमरखा कलां फिलिंग स्टेशन का सेल्समैन 2 लाख 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने फिलिंग स्टेशन के मैनेजर की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव डूमरखा कलां फिलिंग स्टेशन के मैनेजर नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बडनपुर निवासी रवि फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन का कार्य करता था। सोमवार रात को वह दूसरे सेल्समैन को ड्यूटी सौंपकर चला गया। सुबह जब उन्होंने कैश की जांच की तो 2 लाख 40 हजार रुपये गायब मिले। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो रवि राशि को चुराते नजर आया। उससे संपर्क करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मैनेजर नरेश की शिकायत पर रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें