संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। आशा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मजदूर भवन में यूनियन की जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें 47 दिन से जारी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल की समीक्षा की गई। बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन की रणनीति बनाई है। जिला प्रधान नीलम ने बताया कि 22 सितंबर को आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक के साथ हुई। इसके 10 मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने मिशन डायरेक्टर को आशा वर्कर्स द्वारा किए जा रहे तमाम कामों से अवगत कराया। अब 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रेणू बाला, सुमन, नेहा, मीना, सुदेश, मुकेश, सुखदेई, कविता मौजूद थी। बैठक का संचालन कैशियर जगवंती ने किया।