फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खरीदे गए सामान के रुपये मांगने पर मारपीट

Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दुकान से एसी, आरओ, इन्वर्टर बैटरी खरीदकर रुपये देने से मना करने व मारपीट करने पर अलेवा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डाहाेला निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि उसकी नगूरां बस अड्डे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उसकी दुकान से चार महीने पहले कहसून निवासी मनदीप एसी, आरओ, इन्वर्टर-बैटरी दो दिन के उधार पर लेकर गया था। इस दौरान वह उनकी बाइक भी मांगकर ले गया। अब वह इस सामान के रुपये देने से मना कर रहा। उनकी बाइक भी अपने पास रख लिया है। इसको लेकर उसने पंचायत की। उसमें मनदीप, उसका बड़ा भाई संदीप, रौनकी लाल तथा मनदीप के ससुर रोशनलाल निवासी बास, हिसार भी आए थे। इस दौरान जब उन्होंने रुपये व बाइक मांगी तो चारों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। रौनकी लाल आरोपी मनदीप का पिता है। वह पुलिस से रिटायर्ड है। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने फायर करने का प्रयास किया तो भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपी ने पिस्तौल को छिपा लिया। आरोपी संदीप ने इस दौरान दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें