फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंगलामुखी का रास्ता रोककर मारपीट

Mon, 30 Sep 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रास्ता रोककर मंगलामुखी के साथ मारपीट करने पर अलेवा थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक और महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलामुखी राजकुमारी ने बताया कि वह राजौंद के वार्ड 12 की रहने वाली है। वह शनिवार को सुबह बिघाना गांव में आई हुई थी। जब वह राजौंद लौट रही थी तो बिघाना गांव से निकलते ही एक बाइक पर महिला और युवक आए और रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसको धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, इससे उसका दांत टूट गया। आरोपियों ने बाद में उसको जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात महिला और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें