फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्लाट को लेकर हुए झगड़ा, तीन घायल, दो महिलाओं समेत आठ पर मामला दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। रत्ता खेड़ा गांव में प्लाट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दूसरे पक्ष की दो महिलाओं सहित आठ पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

रत्ता खेड़ा गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव में पुश्तैनी घर है और प्लाट को लेकर उनका झगड़ा चल रहा है। उसने बताया कि उसकी मा रानी व उसके पिता रामफल के साथ वह प्लाट में गए तो वहां पर उसके परिवार के कुछ लोग नींव खोद रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो सूर्य प्रकाश व दिनेश ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और ईंटे मारने लगे। उसके बाद वहां पर परिवार का ही मुकेश, विजय, नीरज, मनीषा, गीता व सुल्तान ने आकर लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनके रिश्तेदार सोनीपत के बिघलान गांव निवासी संजय ने पहुंचकर उन्हें छुड़वाया। दीपक ने बताया कि उसके पिता रामफल व उसे गंभीर चोटें आई। उसकी मां रानी को सफीदों के नागरिक अस्पताल से छुट्टी देने के बाद उन दोनों को चिकित्सकों ने रोहतक के पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर सूर्य प्रकाश, मुकेश, विजय, नीरज, दिनेश, मनीषा ,गीता व सुल्तान पर मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें