फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे के साथ चुनाव लड़कर जिले में अधिक से अधिक पार्टी उम्मीदवार जितवाएं : धानक

विज्ञापन
जजपा कार्यालय में जिला परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य ? - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिला परिषद के चुनाव को पार्टी सिंबल पर लड़ने व पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जितवाने के लिए जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में जजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राज्यमंत्री अनूप धानक, जिला प्रभारी बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग व विधायक अमरजीत ढांडा ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि जिले में 25 सीटों पर जिला परिषद के चुनाव होने हैं। इन चुनाव में जजपा अपने उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल पर उतारेगी। उन्होंने जिला से चुनाव लड़ने वाले सभी 25 सीटों के उम्मीद्वारों की सूची ली। इसमें जजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीद्वारों को जितवाने के लिए जिला प्रधान कृष्ण राठी, प्रभारी जोगीराम सिहाग, विधायक अमरजीत ढांडा व सभी राष्ट्रीय, राज्य व हलका स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी के सबसे अधिक पार्षद जितवाकर जजपा समर्थित चेयरमैन को ही नियुक्त करने का कार्य करें। इस दौरान राज्य मंत्री ने जिला परिषद के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ भी बैठक कर उनको जीत का मंत्र दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, जगदीश सिहाग, जिला प्रेस प्रवक्ता कुलदीप रंधावा, हलका प्रधान वेदपाल भनवाला, शमशेर नगूरां, मिया सिंह सिहाग, जोरासिंह डुमरखां, सुरेंद्र सिंह दातावाला, कर्मपाल ढुल, बलजिंद्र सरड़ा, बिट्टू नैन, विकास सिहाग, मिया सिंह सिहाग, हरिश अरोड़ा, रमेश नैन, रणसिंह हुड्डा, रणबीर ढाठरथ, बलबीर राणा, कुलदीप मलिक, डॉ. सतबीर खटकड़, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें