फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फोटो उतारने को लेकर छात्रों में हुआ झगड़ा, दो घायल

Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना के केएम कालेज में फोटो उतारने को लेकर विद्यार्थियों में झगड़ा हो गया। इसमें हुई मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आठ युवकों को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रेम नगर नरवाना निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केएम कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी गांव भाणा निवासी शिवम के साथ फोटो उतारने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जब वह अपने दोस्त रोहित के साथ घर लौट रहा था तो रास्ते में शिवम व उसके साथियों ने दोनों को घेर लिया और हमला कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने विजय की शिकायत पर शिवम, गांव उझाणा निवासी अंकित, विकास, सुनील, गांव हथो निवासी रमन, बेलरखां निवासी अभिषेक, नरवाना निवासी रमनदीप को नामजद कर सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें