फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फील्ड ऑफिसर से मारपीट करके छीने 2.16 लाख रुपये

Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। धनौरी गांव से लोन की किस्त के रुपये इक्टठे करके बाइक से ब्रांच में जा रहे फील्ड ऑफिसर के साथ मारपीट कर 216900 रुपये व दो मोबाइल फोन छीनने पर गढी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण वासी काजल हेडी जिला फतेहाबाद ने बताया कि वह स्वतंत्र माइक्रोफीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कलायात ब्रांच में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी महिलाओं को ग्रुप लोन देती है, जो बाद में किस्तों में वापस लेती है। उसने बताया कि वह 3 मार्च को धनौरी गांव से किस्त के 2 लाख 16 हजार 9 सौ रुपये लेकर ब्रांच जा रहा था। शाम करीब 7.30 बजे पीछे से बाइक पर दो लड़के आए और उसकी बाइक पर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों लड़कों ने मारपीट की और किस्त की राशि 2 लाख 16 हजार 9 सौ रुपये, 2 मोबाइल फोन छीन लिए और भाग गए। इसके बाद गढ़ी पुलिस ने दोनों अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें