फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
01जेएनडी33: प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं पेटिंग दिखाते हुए। स्रोत: अध्यापक
विज्ञापन
उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में शनिवार को लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य जितेंद्र खर्ब की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संदेश ‘तुम अकेली नहीं हो, हम सब तुम्हारे साथ हैं’ रहा।इनर व्हील क्लब जींद की ओर से यह आयोजन ‘इनर व्हील यूनाइटेड इन एक्शन-हर सेफ्टी, आवर प्रायोरिटी’ अभियान के तहत किया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए नारंगी थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। भाषण और कविता पाठ भी हुआ। क्लब अध्यक्ष सीमा मलिक ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ चुप रहने के बजाय आवाज उठानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर परिवार, शिक्षकों और भरोसेमंद लोगों से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपियां भी वितरित कीं। इस अवसर पर अध्यापिका पिंकी, सुमन कंदोला, सुमन लता और सीमा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें