फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
19जेएनडी05:प्रतियो​गिता में विजेता छात्राएं अपने पोस्टर दिखाते हुए व साथ में मौजूद अध्यापक। स्र
विज्ञापन
जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में वीरवार को आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। यूजीसी के दिशा-निर्देशों और कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013 के तहत महिला स्टाफ और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना संस्थान की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया जाता है, जो जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करता है। प्रतियोगिताओं का संचालन प्रकोष्ठ की प्रभारी सुशील शर्मा ने किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अश्मिता ने पहला, इसी कक्षा की खुशी ने दूसरा और बीकॉम प्रथम वर्ष की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, अश्मिता द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें