जींद। एमजे राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में बुधवार को बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं व उनके अभिभावकों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विषय चयन, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन तथा विभिन्न प्रकोष्ठों और क्लबों की गतिविधियों से अवगत करवाना रहा। कार्यक्रम प्राचार्य मुनीश कुमार के निर्देशन एवं महाविद्यालय प्रभारी एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बबीता पवार की अध्यक्षता में हुआ। समिति के सदस्य एवं राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर रमेश कुमार ने संयोजक के रूप में योगदान दिया। इस अवसर पर श्रीमती रविन्द्र, श्रीमती सुरक्षा, मिस स्माइल चावला, संजीव कुमार और संजीव रंगा मौजूद रहे। डॉ. बबीता पवार ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। संवाद