17जेएनडी04: खोखरी गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सेवा ट्रस्ट यूके और इनडेप्थ विजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को खोखरी में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया। महाविद्यालय की 30 छात्राओं ने गांव में पहुंचकर घर-घर दस्तक दी। छात्राओं ने ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से परहेज और गति सीमा का पालन करना जरूरी है। सरपंच सुनीता रानी और उनके पति राम कुमार चौहान ने छात्राओं के इस प्रयास के लिए महाविद्यालय को प्रशंसा पत्र सौंपा। कहा कि ऐसे जागरूक प्रयासों से समाज में निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। संवाद