फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई रंगोली

विज्ञापन
फोटो 09जेएनडी13-राजकीय महिला कॉलेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत रहा। इसके माध्यम से छात्राओं ने रंगों एवं कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्रीय एकता, प्रगति, समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता का संदेश प्रस्तुत किया। छात्राओं ने विभिन्न रंगों, आकर्षक पैटर्न एवं नवीन कलात्मक तकनीकों का प्रयोग करते हुए सुंदर एवं मनमोहक रंगोली बनाई। उनकी प्रस्तुतियों में विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक ने प्रथम स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष मंजुला ने द्वितीय स्थान तथा बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें