०6जेएनडी०3:- गांव संगतपुरा में लोगों को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाते हुए स्वास्थ्य
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने संगतपुरा गांव में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। एमपीएचडब्लू रीना रानी एवं ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण लिंग अनुपात लगातार गिरता जा रहा है। यह देश के लिए गंभीर सामाजिक चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी घर का बोझ नहीं बल्कि परिवार की शान और समाज की पहचान होती हैं। रीना रानी ने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान, सेना और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। जागरूकता कार्यक्रम में पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी। संवाद