फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार्यालय में महिला लिपिक से छेड़छाड़ और मारपीट

Sun, 18 Feb 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के एक विभाग में महिला लिपिक के साथ सहकर्मी के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लघु सचिवालय स्थित एक कार्यालय की महिला कर्मचारी ने बताया कि उसके कार्यालय में सिकंदर सिंह कंप्यूटर सहायक है। 15 फरवरी की शाम चार बजे वह उनके पास आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। बचाव के लिए शोर मचाकर दूसरे कर्मचारियों को बुलाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों को मौके पर बुलाकर आरोपी की हरकत के बारे में बताया और अधिकारी को भी इससे अवगत करवाया। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी वह उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है, लेकिन लोकलाज के डर से वह चुप रही। दोबारा से फिर आरोपी ने छेड़छाड़ कर मारपीट की। महिला थाना की एएसआई उषा ने बताया कि महिला की शिकायत पर सिकंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें