फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट बेचने के नाम पर 18.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर पिता-पुत्र नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना निवासी पिता-पुत्र पर फ्लैट बेचने के नाम पर 18.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में शहर थाना नरवाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नरवाना के मॉडल टाउन निवासी सोनू मित्तल ने नरवाना अदालत में इस्तगाता दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि नरवाना के पतराम नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र और उसके पिता सोमप्रकाश ने उसे नरवाना के मॉडल टाउन में एक फ्लैट बेचने की बात की थी। इस फ्लैट की कीमत तय होने के बाद उन्होंने पिता-पुत्र को एक अक्तूबर 2018 को 18.63 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह फ्लैट को नाम करवाने से आनाकानी करने लगे। बाद में उन्होेंने फ्लैट देने से मना कर दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया। इस मामले में अदालत ने शहर थाना नरवाना को आरोपी धर्मेंद और उसके पिता सोमप्रकाश के मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी कर 18.63 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें