जींद। हिसार जिले के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आठ वर्ष पूर्व उसके पिता ने जींद के सदर थाना क्षेत्र में घर पर ही डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। उसने अग्रोहा पुलिस थाने में शिकायत दी है। जहां से पुलिस ने जीरो एफआईआर सदर थाना जींद के पास भेजी है। पुलिस ने पिता के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2013 में उसकी उम्र 17 साल थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पिता ने अकेली का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि अग्रोहा थाने से उनके पास जीरो एफआईआर बरामद हुई। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल युवती के पिता पर पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।