फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मौसम के बिगड़े तेवर से किसान चिंता में

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मौसम के बदले तेवरों ने किसानों को चिंता में डाल दिया। रविवार को आकाश में बादल खतरा बनकर मंडराते रहे। तेज हवा के साथ उड़ती धूल भी परेशानी का कारण बनी रही। आकाश में छाए बादलों को देख किसानों की धड़कनें ऊपर-नीचे होती रही। किसानों को लगातार भय सताता रहा कि मौसम के बिगड़े तेवर उनकी फसलों को तबाह नहीं कर दें। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 26 किलोमीटर प्रति घंटा तथा मौसम में आद्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में आंशिक बादलवाई भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ हवा की गति तेज हो गई और 26 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। हवा के साथ उड़ती धूल ने लोगों को परेशान किया। शाम तक आकाश में गहरे बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। गेहूं की फसल पकाव की तरफ है, जबकि सरसों की फसल कट रही है और मंडियों में पहुंच रही है। ऐसे हालात में मौसम के बदले तेवरों ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती है या तेज हवा चलती है तो फसलों को नुकसान होगा। तेज हवा से फसल पसर जाएगी। सरसों फसल की कटाई तथा कढ़ाई की जा रही है।
तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। इसका गेहूं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। गेहूं में दाना बन रहा है। तापमान ज्यादा होने के कारण दाना पूरा आकार लेने की बजाय जल्दी पक जाता है। अब तापमान में गिरावट आई है तो गेहूं का दाना सही आकार लेगा और फसल को काफी फायदा पहुंचेगा। यदि बारिश हुई तो फसलों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें