04जेएनडी37: बैठक में मौजूद किसान नेता। संवाद।
जींद। खटकड़ टोल पर खटकड़ टोल जनकल्याण किसान मजदूर कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने की। जागलान ने कहा कि पुलिस के बेकसूर किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने, निहत्थे किसानों पर बर्बरता दिखाने व अस्थायी फसल बिक्री केंद्रों को बंद करने के सरकारी फैसले की निंदा करते हैं। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि 7 अप्रैल को सुबह नेहरू पार्क में एकत्रित होकर किसान रोष मार्च निकाला जाएगा। यह रोष मार्च रानी तालाब से लघु सचिवालय तक निकालकर सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। बैठक में पूनम कंडेला भी मौजूद रहीं।
04जेएनडी37: बैठक में मौजूद किसान नेता। संवाद।