05जेएनडी26: उचाना अनाजमंडी में बैठक के दौरान नारेबाजी करते किसान। संवाद
जींद। भारतीय किसान यूनियन की बैठक उचाना में हुई। इसमें जिले के अलग-अलग किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें फैसला लिया गया कि गांव में आने पर भाजपा और जजपा नेताओं से सवाल किए जाएंगे। सरकार ने किसानों पर किए गए लाठीचार्ज व लखीमपुर के किसानों को गाड़ी से रौंदकर मारे व घायल किसानों को न्याय दिलाने के लिए क्या किया। एमएसपी गारंटी कानून और किसान-मजदूर कर्ज माफी समेत अन्य सभी किसानी मुद्दों पर क्या किया। अगर भाजपा व जजपा नेता किसानों के सवालों का जवाब नही देंगे व सवालों से भागने की कोशिश करेंगे तो शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जताएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रामफल कंडेला, जिला प्रधान बारुराम, जिला प्रेस प्रवक्ता छज्जू राम कंडेला, अनिल, बिंद्र नंबरदार, सुरेंद्र श्योकंद व जयबीर मौजूद रहे।
05जेएनडी26: उचाना अनाजमंडी में बैठक के दौरान नारेबाजी करते किसान। संवाद