23जेएनडी19-शिविर में किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करते हुए कृषि विभाग अधिकारी। संवा
सफीदों। कृषि विभाग ने बिटानी व बागड़ू कलां गांव में बुधवार को किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी डॉ. सुशील कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों को धान के अवशेष व पराली जलाने से मानव जीवन, कृषि भूमि और वातावरण में होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सरोहा मौजूद रहे। सहायक कृषि अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को अवशेष पबंधन के लिए प्रति एकड़ एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। संवाद