फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहरी पानी नहीं मिलने से किसान परेशान, कार्यालय पहुंचे

Fri, 09 Aug 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी28-नहरी विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या बताते किसान। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नहरी पानी की समस्या को लेकर उझाना और आस-पास के गांवों के किसान वीरवार को जल विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानों को मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिला। उसके कुछ समय बाद मौके पर विभाग के एसडीओ सुखदर्शन पहुंच गए। किसानों ने एसडीओ को अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया। किसान बलवान उझाना, गुरदेव उझाना, मनफूल, काला, विजय, आंदू, बिंद्र, शमशेर, पोला राम और राजू ने बताया कि उनके खेतों को नहरी पानी पूरा नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनकी धान की फसल सूखने की कगार पर है। इसलिए धमतान माइनर में पूरा पानी दिया जाना चाहिए। एसडीओ ने किसानों को अवगत करवाया कि पीछे से ही नहरी पानी कम मिल रहा है तो वह कैसे पूरा कर सकते हैं। किसानों ने आह्वान किया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए अन्यथा किसान विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

08जेएनडी28-नहरी विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या बताते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें