फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं किसान

Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए किसान 31 दिसंबर तक बैंक में प्रीमियम कटवा कर अपना आवेदन कर सकते हैं। कोई भी ऋणी किसान अगर इस योजना में शामिल नहीं होना चाहता है तो वह 24 दिसंबर तक बैंक में अपनी असहमति देकर स्कीम से बाहर हो सकता है। उन्होंने बताया कि रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की स्कीम चलाई जा रही है। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए किसान को 459.2 रुपये प्रति एकड़, चना के लिए 225.75 रुपये प्रति एकड़, सरसों के लिए 308.2 रुपये प्रति एकड़, जौ के लिए 292.67 रुपये प्रति एकड़ और सूरजमुखी की फसल के लिए किसान को 311.35 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रीमियम जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों में तो ऋणी किसान का प्रीमियम फसल बीमा योजना के लिए स्वत: उसके खाते से काट लिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें