जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अलेवा के खंड कृषि अधिकारी अनिल ने अलेवा क्षेत्र के अन्य गांवों में किसानों को बताया कि पराली को खेतों में न जलाकर इसे प्राकृतिक खाद, पशु चारा व ऊर्जा उत्पादन जैसे उपयोगों में लाएं। गन्ना विकास अधिकारी यशपाल एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने गांव किनाना स्थित शिवम बायो एनर्जी प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट में धान की पराली से पैलेट तैयार किए जाते हैं जिनका उपयोग ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जाता है। अधिकारियों ने प्लांट की उत्पादन प्रक्रिया, मशीनरी व पराली संग्रहण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की। यह पहल पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद