फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के लिए हमेशा तैयार रहें किसान, कभी भी हो सकती है घोषणा : टिकैत

Mon, 03 Jul 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी31 : गांव गुलकनी में पहुंचे राकेश टिकैत व अन्य किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भाकियू के आंदोलन के लिए किसान हमेशा तैयार रहें। कभी भी आंदोलन की घोषणा हो सकती है। जब तक किसानों की सभी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन कभी भी शुरू किया जा सकता है। ये बातें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को सिरसा जाते समय गांव गुलकनी में किसान नेता रामफल नंबरदार के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद कहीं। उनके साथ भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गांव गुलकनी निवासी रामफल नंबरदार भाकियू के जिला कोषाध्यक्ष थे। 23 जून को उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। सिरसा के चौपटा में सोमवार को किसान-मजूदरों की रैली में जाते समय उनके निवास पर गांव गुलकनी में राकेश टिकैत पहुंचे थे। टिकैत ने कहा कि किसानों ने आज तक जो संघर्ष किया है, उसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अभी और बहुत लड़ाई लड़नी हैं, जब तक सरकार एमएसपी की गारंटी नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। टिकैत ने कहा कि रामफल नंबरदार भाकियू के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भाकियू व किसानों के नाम समर्पित किया था। राकेश टिकैत ने नंबरदार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इस मौके पर नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर, महाबीर बैरागी, सूरजमल पहलवान, नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान, नरेश बीबीपुर, भरत सिंह रामराय, लीलू राजपुरा भैण, भाकियू के प्रवक्ता रामराजी ढुल, अजमेर जागलान, छज्जूराम कंडेला, प्रकाश भैण, बिंदर नंबरदार, अमित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें