फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेल भेजे किसानों को मिली जमानत

Thu, 24 Aug 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछले साल 23 सितंबर को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा आयोजित की गई मैराथन के मौके पर खटकड़ टोल प्लाजा पर हवन-यज्ञ करने वाले कई किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इनमें से गांव पालवां निवासी जंगीर सिंह तथा मोहनगढ़ छापड़ा निवासी मेवा सिंह अदालत में पेश नहीं हुए। इसलिए अदालत ने उनको भगौड़ा घाेषित कर दिया था। मंगलवार को इन दोनों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया था। वीरवार को दोनों किसानों को जमानत मिल गई। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि किसान किसी भी मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं। वह हमेशा किसानों तथा जनहित की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की हमेशा जीत हुई है। उन्होंने दोनों किसानों की जमानत होने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें