21जेएनडी19-अनाज मंडी में यूरिया खाद के लिए लगी लाइन। संवाद
उचाना। यूरिया खाद आने की जानकारी मिलने के बाद किसान पुरानी मंडी स्थित सरकारी दुकान पर खाद लेने पहुंचे। खाद लेने के लिए महिलाएं भी लाइन में लगी नजर आई। किसान रामकिशन, मंगल, तेलू और गुगन ने कहा कि समय पर अगर यूरिया खाद फसल में नहीं डाला गया तो पैदावार कम होने का डर रहता है। यूरिया खाद आने की जानकारी मिलने के बाद वह सुबह मंडी पहुंच गए थे। सभी किसानों को खाद मिल गया। सेल्समैन सतीश ने बताया कि दो हजार यूरिया के बैग आए थे। आधार कार्ड पर एक किसान को दस-दस बैग दिए गए।