फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शेड्यूल से बिजली न मिलने पर किसानों ने जताया विरोध

Tue, 16 Jan 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी33-नगूरां बिजली निगम कार्यालय पर विरोध प्रकट करते किसान। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। डाहोला एपी फीडर के अधीन आने वाले क्षेत्र को शेड्यूल अनुसार बिजली न मिलने पर किसानों ने सोमवार को निगम कार्यालय नगूरां पर रोष प्रकट किया। विरोध की सूचना मिलने पर कनिष्ठ अभियंता निशांत ने मौके पर पहुंचकर समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

किसान संदीप, विकास, हवा सिंह, नरेश, काला आदि ने बताया कि बिजली निगम ने शुरू से ही इस फीडर के किसानों के साथ बिजली आपूर्ति मामले में भेदभाव किया जा रहा है। किसानों को बड़ी मुश्किल से एक महीने में 50 घंटे की बिजली मिल पाई है। यही नहीं किसानों की यह समस्या केवल महीनों में होकर सालों से चली आ रही है। किसानों ने मामले को लेकर कुछ माह जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगाने का काम किया था, लेकिन किसानों द्वारा जाम लगाने के बावजूद भी अभी तक उनको शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिल पाई है। मामले को लेकर बिजली निगम के आलाधिकारियों को मिला जाता है तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, जिसके कारण उनको बिजली आपूर्ति मामले में काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बिजली न मिलने से गेहूं की फसल बिना पानी के सूखने की कगार पर है।

नगूरां बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता निशांत का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। उक्त फीडर पर डयूटी दे रहे कर्मचारियों से बात कर किसानों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

15जेएनडी33-नगूरां बिजली निगम कार्यालय पर विरोध प्रकट करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें