फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान खरीद-उठान में देरी पर किसानों का प्रदर्शन, मंडी में जगह की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। मार्किट कमेटी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। मेला अनाज मंडी नरवाना में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि मंडी में धान की खरीद और उठान को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 24 हजार एकड़ धान का मिसमैच अभी तक दूर नहीं हुआ है। दूसरी ओर मंडी में हजारों क्विंटल धान बोरियों में तुला पड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एजेंसियों की ओर से पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया तो इतनी फसल की बोरियां कैसे तैयार हो गईं। उन्होंने कहा कि निजी मिलरों का माल भी मंडी से नहीं उठाया जा रहा है। उनके अनुसार करीब 75 हजार क्विंटल धान अभी भी बिना बोली के मंडी में पड़ा है। ऐसे में नई फसल लेकर पहुंच रहे किसानों के लिए मंडी में जगह की समस्या बढ़ती जा रही है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों की परेशानी कोई नई बात नहीं है और हर साल करोड़ों रुपये की लूट होती है। उन्होंने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। धरने की अध्यक्षता इंद्र सिंह बेलरखा ने की, जबकि मंच संचालन निहाल सिंह ने किया। मौके पर रामप्यारी, डिंपल, मास्टर बलजीत सिंह माण्डी, दलबीर सिंह सच्चा खेड़ा, बलबीर सिंह बेलरखा, सतबीर खरल, बलजिंद्र सिंह, और सतबीर चौपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें