संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। पुरानी मंडी में सरकारी दुकान पर डीएपी आने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही किसान मंडी पहुंचे लगे। एक किसान को आधार कार्ड पर 10-10 डीएपी के बैग दिए गए। किसानों को डीएपी लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा। सेल्समैन सतीश कुमार ने बताया कि 1500 यूरिया के बैग आए थे। किसानों को 10-10 बैग दिए गए। सरसों, गेहूं की बिजाई के लिए किसान यूरिया के बैग लेने पहुंचे थे। किसानों ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी डीएपी के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। सरसों, गेहूं की बिजाई के लिए किसान डीएपी लेने के लिए चक्कर काट रहे है। जब भी सरकारी, प्राइवेट खाद की दुकान पर डीएपी आता है तो लंबी लाइनों में किसानों को लगना पड़ रहा है।