17जेएनडी22: उचाना कलां में हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए। संवाद
उचाना। किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर गांवों में मीटिंग होने लगी है। उचाना कलां गांव में दाड़न खान प्रधान इंद्र सिंह श्योकंद की अध्यक्षता में ग्रामीण एकत्रित हुए। मीटिंग में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से किसानों का समर्थन करने का फैसला लिया।
इंद्र सिंह श्योकंद ने कहा कि उचाना कलां पूरी तरह किसानों के आंदोलन के साथ हैं। जरूरत पड़ी तो चंदा एकत्रित किया जाएगा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंच कर ग्रामीण आंदोलन कर रहे किसानों के साथ इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। ये आंदोलन अकेले पंजाब के किसानों का नहीं है, बल्कि पूरे देश के अन्नदाता के लिए है। किसानों को उनकी फसल के एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, कर्ज माफ करने सहित जो-जो मांगें हैं उनको केंद्र सरकार माने। जिस तरह से दूसरे देशों के बॉर्डर होते है ऐसे हालात आज हरियाणा, पंजाब की सीमा के कर दिए गए हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि जल्द उचाना कलां के दाड़न खाप चबूतरे पर मीटिंग किसान आंदोलन को लेकर बुलाई जाएगी। खाप के हर गांव में जाकर इस आंदोलन के समर्थन के लिए ग्रामीणों से आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर नपा चेयरमैन विकास काला, नफे सिंह नंबरदार, राममेहर श्योकंद, रोहताश श्योकंद, रमेश, रणधीर, राजेश नंबरदार, पोना, राजा, कृष्ण, धीरा, डॉ. मंगत, विजय, कृष्ण, राममेहर, बलवान, राजबीर मौजूद थे।
17जेएनडी22: उचाना कलां में हुई मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए। संवाद