29जेएनडी17: उपमंडल कार्यालय के गेट के पास कृषि मंत्री का पुतला फूंकते हुए किसान, मजदूर। संवाद
उचाना। संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा उचाना की अगुवाई में बुधवार को किसानों ने उपमंडल कार्यालय गेट के पास कृषि मंत्री जेपी दलाल का पुतला फूंका गया। इस दौरान कृषि मंत्री के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की और सीएम से कृषि मंत्री को पद से हटाने की मांग की।
धरना संयोजक आजाद पालवां की अगुवाई में किसान इ मजदूर एकत्रित हुए। आजाद पालवां ने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मंच पर सभी मर्यादाओं को तोड़ते हुए किसान हित में धरना देने वालों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। इस तरह की टिप्पणी से आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं के साथ-साथ आमजन को भी ठेस पहुंची है। सत्ता के नशे में चूर कृषि मंत्री जिस तरह के बयान दे रहे है उससे साफ है कि वो भविष्य में खुद की हार से बौखला गए है। किसान आंदोलन अब भाजपा व जेजेपी नेताओं के लिए परेशानी बन गया है। ऐसे में अब किसान नेताओं को लेकर तरह-तरह की अशोभनीय टिप्पणी करते है। इस मौके पर बीरा करसिंधु, जोधाराम सेढ़ा माजरा, मिया सिंह दरोली, अशोक सफा खेड़ी, रामकुमार, बलबीर मौजूद रहे।