फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली के बिलों में बढ़ोतरी और टोल प्लाजा में टैक्स बढ़ाने के विरोध में किसानों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में 1080वें दिन भी जारी रहा। लघु सचिवालय के बाहर गेट पर किसानों ने हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के बिलों में अनाप शनाप बढ़ोतरी करने और टोल प्लाजा पर भी टैक्स बढ़ाने पर अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा ने विरोध करती हुए दस्तावेज जलाए। उन्होंने कहा कि जब तक इन्हें वापस नहीं लिया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मास्टर बलबीर सिंह ने मंच साझा करते हुए बताया कि मौजूदा सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है, वह आप के सामने है। इस अवसर पर मास्टर बलजीत, सतबीर खरल, रामधारी, बलदेव सिंह, सतबीर, हवा सिंह, फतेह सिंह, बलवंत सिंह और बलराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें