फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने फूंका सीएम का पुतला

Tue, 02 Apr 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना संयुक्त किसान मोर्चा उचाना की अगुवाई में सोमवार को पुराने बस स्टैंड के पास सीएम का पुतला फूंका गया। सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की गई। किसान नेता आजाद पालवां, किसान नेत्री सिक्किम सफा खेड़ी 30 मार्च को हलके की मांगों को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी को ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस द्वारा उन्हें पहले नजरबंद किया। कुछ देर बाद प्रशासन ने झूठ बोलकर विश्राम गृह में पुलिस बस के माध्यम से उन्हें ले गई कि सीएम से मिलवाकर उनका मांग पत्र दिलवाया जाएगा। किसानों को प्रशासन द्वारा गुमराह करके विश्राम गृह में रखा गया। किसानों ने विरोध स्वरूप सीएम का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें