फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान 29 को घेरेंगे विधायक का कार्यालय

Wed, 24 Jul 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी18: धरने को संबो​धित करते हुए वक्ता। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा का धरना मंगलवार को 822वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अलबेल फरैण ने की, जबकि मंच संचालन महेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि किसानों का यह धरना काफी समय से चल रहा है। तमाम प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक, मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम को किसान मांगों से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सरकार समाधान नहीं करना चाह रही है। वर्तमान में भी स्थानीय विधायक को अपनी मांगों को लेकर बात करने के लिए स्मरण करवाया गया था, लेकिन उनका सकारात्मक जवाब नहीं आया, इसलिए धरना कमेटी की साप्ताहिक बैठक में संयुक्त रूप से यह फैसला लिया गया कि 29 जुलाई को विधायक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर बलजीत मांडी, राम सिंह दबलैन, निहाल सिंह, बलदेव ढाकल, सूरजन खरल व रामप्यारी, छोटी मौजूद रहे।

23जेएनडी18: धरने को संबोधित करते हुए वक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें