फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे का आईआईटी में हुआ चयन, गांव में खुशी का माहौल

विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ आशीष लाठर। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जुलाना। गांव करसोला में किसान के बेटे आशीष लाठर का आईआईटी में चयन हुआ है। आशीष के चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

आशीष के पिता मुकेश लाठर एक छोटे किसान हैं और खेती के सहारे ही अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। मुकेश लाठर ने बताया कि आशीष शुरूआत से ही पूरी मेहनत से पढ़ाई करता है। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा आईआईटी में चयनित होकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा। आशीष लाठर ने दिल्ली के सैंट सटीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और नवंबर में कैट की परीक्षा दी थी, जिसमें आशीष ने बेहरीन प्रदर्शन करते हुए 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आशीष का मद्रास आईआईटी में चयन हो गया। आईआईटी में चयन होने से गांव ही नहीं बल्कि पूरे जुलाना क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। आशीष लाठर हिन्दुस्तान स्काउटस एवं गाइडस संस्था में राज्यपाल व महामहिम राष्ट्रपति से भी अवार्ड पा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें