जींद। फसल के अवशेष जलाने के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एटीएम अनिल कुमार ने बताया कि धान की कटाई के बाद बचे हुए अवशेष को जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 11 नवंबर को ग्रामस्तरीय निगरानी टीम ने खेतों का निरीक्षण किया तो पाया कि किनाना गांव में किसान सुरेश ने धान के अवशेष जलाए हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद