19जेएनडी08-दनौदा खुर्द के खेतों में पहुंची कृषि विभाग की टीम। स्रोत विभाग
जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द के खेतों में धान के अवशेष जलाने पर किसान कलमत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि विभाग ने पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। कृषि सुपरवाइजर मनोज कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि पांच अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली थी कि दनौदा खुर्द के खेतों में धान के अवशेषों में आग लगाई हुई है। जब जांच की तो धान के चार कनाल में अवशेष जलते हुए मिले। विभाग ने किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।