फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद-कैथल रूट पर 67 किलोमीटर का 65 रुपये निर्धारित किया किराया

Sat, 18 Mar 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ई-टिकटिंग प्रक्रिया को लागू करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा रूटों पर सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि किराये को राउंड फिगर में लागू किया जा सके। जींद से कैथल रूट पर हुए सर्वे में शहर के अंदर से 67 किलोमीटर की दूरी बनी है। इसमें राउंड फिगर के आधार पर विभाग द्वारा 67 किलोमीटर के लिए 65 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले जब शहर के बाहर से बसों का संचालन हो रहा था तो जींद से कैथल की दूरी 69 किलोमीटर बनती थी। 69 किलोमीटर के लिए राउंड फिगर के हिसाब से यात्रियों से 70 रुपये किराया लिया जा रहा था। परिवहन विभाग द्वारा जल्द ही प्रदेश में ई टिकटिंग मशीन लागू करने जा रहा है। अभी प्रदेश में छह जिलों में ई टिकटिंग मशीन दी गई है। जींद डिपो को दूसरे चरण में ई-टिकटिंग मशीन मिलनी है। ऐसे में विभिन्न रूटों पर सर्वे किया जा रहा है, ताकि किराया राउंड फि गर में हो सके। जींद से कैथल रूट पर भी सर्वे किया गया था, जिसके बाद परिवहन विभाग ने किराए को राउंड फि गर में करते हुए 65 रुपये किया है। जींद से कैथल रूट पर दस से अधिक बस चलती हैं। इनमें 500 से अधिक यात्री हर रोज सफर करते हैं। ऐसे में विभाग द्वारा किए गए किराये में संशोधन के बाद पहले की अपेक्षा पांच रुपये कम देने होंगे।

जल्द लागू होगी ई-टिकटिंग मशीन, करवाया सर्वे
जिले में जल्द ही ई-टिकटिंग मशीन लागू होने वाली है। इसके लिए जींद से कैथल व जींद से रोहतक रूट का सर्वे करवाया गया, ताकि राउंड फिगर को तय किया जा सके। राउंड फिगर के हिसाब से 67 किलोमीटर के लिए जींद से कैथल का किराया 65 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कु ंडू रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें