संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। मालदा टाउन (पश्चिमी बंगाल) से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13413/14 जो पुरानी दिल्ली तक आती थी अब उसका विस्तार बठिंडा तक किया गया है। इसको लेकर हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह रेलमंत्री से मिलकर फरक्का एक्सप्रेस को विस्तार बठिंडा तक करने की मांग की थी। इस मांग को रेलवे वादा ने पूरा किया है। इस मांग को पूरा करने पर उचाना के लोगों ने सांसद बृजेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया है। मार्केट कमेटी पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, उत्तर रेलवे पूर्व सदस्य सज्जन चौधरी ने कहा कि फरक्का एक्सप्रेस का विस्तार होने का फायदा दिल्ली से आने वाले यात्रियों को होगा। दिल्ली जाने के लिए काफी ट्रेन है लेकिन दिल्ली से जींद की तरफ आने के लिए ट्रेनों की संख्या कम है जो उचाना रुकती हो। इस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव उचाना होगा। यहां से एक्सप्रेस ट्रेन बठिंडा की तरफ जाएगी। 27 जनवरी शाम पांच बजकर 12 मिनट पर उचाना रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13414 का ठहराव होगा। सांसद बृजेंद्र सिंह इस प्रस्तावित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।