फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटी की शादी करने गया परिवार, घर से 50 हजार रुपये, जेवर चोरी

Mon, 22 Jul 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी के एक मकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार बेटी की शादी करने के लिए होटल गया हुआ था। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी 20 जुलाई को थी। इसके लिए उन्होंने सफीदों रोड पर स्थित एक होटल में कार्यक्रम रखा था। बहन की शादी करने के लिए उनका परिवार मकान को ताला लगाकर गया होटल चला गया था। शादी के चलते कुछ सामान वह होटल में ले जाना भूल गए थे। जब उनकी मां सामान लेने के लिए दोपहर में दो बजे घर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की पॉजेब, चांदी की चुटकी गायब मिली। इस दौरान उन्होंने आसपास के मकान मालिकों से भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें