उचाना। नगर पालिका हॉल में एडीसी कार्यालय से आए खंड नागरिक संसाधन सूचना प्रबंधक वेदप्रकाश द्वारा परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने का काम तेजी से चल र हा है। हर रोज 20 से 25 लोग फैमली आईडी में अलग-अलग समस्याओं को लेकर आ रहे है। वेदप्रकाश ने बताया कि कार्य दिवस के दिन किसी भी टाइम आकर आईडी में जो गलती है उसको ठीक करवाया जा सकता है। अनेकों प्रकार की गलतियां सामने आ रही है। आय ज्यादा होने, बिजली बिल ज्यादा दिखाए जाने की समस्याओं को लेकर लोग आ रहे है। इन सभी को नियमानुसार ठीक किया जा रहा है। किसी भी तरह की कोई परेशानी यहां आने वाले लोगों को नहीं होने दी जा रही है।