फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लोहचब गांव में पांच लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे महिला और उसके बेटे को चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लोहचब गांव की महिला विमला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू ने नौ नवंबर को नागरिक अस्पताल जींद में बेटे को जन्म दिया था। दस नवंबर को वह अपनी पुत्रवधू को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे। तभी पुरानी रंजिश के चलते मोहित, रोहित, अशोक, राजेश और राजेश की पत्नी अनिता ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसका हाथ भी टूट गया और उसके बेटे धर्मेंद्र को भी काफी चोटें आईं। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पुत्रवधू सुमन और नवजात पौते को मारना चाहते थे। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मोहित, रोहित, अशोक, राजेश और अनिता के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें