जींद। कार खरीदने के बाद बकाया राशि का फर्जी चेक थमाने पर सदर थाना पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड स्थित एकांश मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ललित तनेजा ने कहा कि 4 नवंबर 2019 को सेक्टर 7 निवासी सरिता ने मारुति बलेनो कार खरीदी थी। इसकी कुल कीमत कागज और आरसी मिलाकर 788071 रुपये थी। इसमें से 484500 रुपये इंडसलैंड बैंक से फाइनेंस करवाकर दे दिए थे। उसी दिन 306500 रुपये का चेक सरिता ने हस्ताक्षर कर उन्हें दिया। बाद में पता चला कि वह चेक सरिता के बेटे मनीष के खाते का है। चेक देते समय सरिता का बेटा मनीष व कुछ अन्य व्यक्ति साथ में थे। सरिता व उसके बेटे मनीष ने उनको गुमराह कर एजेंसी के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने यह चेक फर्जी तैयार करके और उसको सही व असली के तौर पर इस्तेमाल किया है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।